राज्यमंत्री जसवंत सैनीव बृजेश सिंह आज पहुंचेंगे सहारनपुर

राज्यमंत्री जसवंत सैनीव बृजेश सिंह आज पहुंचेंगे सहारनपुर

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में शामिल संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी व लोक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह कल (आज) मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सहारनपुर पहुंचेंगे। दोनों मंत्रियों के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले कुशल संगठनकर्ता जसवंत सैनी को योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाकर संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि इससे पूर्व जसवंत सैनी सहारनपुर लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लडऩे के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

जसवंत सैनी कल (आज) लखनऊ से सहारनपुर पहुंचेंगे जहां से उनका स्वागत जुलूस कोर्ट रोड, हसनपुर, मंवी कला, चुनैटी गाड़ा, जंधेड़ा समसपुर, खटकाहेड़ी होते हुए रामपुर मनिहारान स्थित उनके आवास पर पहुंचेगा। उधर उत्तर प्रदेश लोक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह भी कल (आज) ही सहारनपुर पहुंचेंगे।

रेलवे स्टेशन से उनके स्वागत का काफिला कोर्ट रोड, जैन डिग्री कालेज रोड, विनोद विहार, मल्हीपुर, साढौली हरिया, अहमदपुर, अम्बेहटा चांद, टपरी, सहजी, चंदपुर, बडग़ांव, महेशपुर, भायला, एमबीडी चौकी, सुभाष चौक होते हुए उनके निवासी जड़ौदा जट पहुंचेगा।