प्रभारी मंत्री ने गिनाई उत्तर प्रदेश सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियां
- सहारनपुर में प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों के संकलन की पुस्तक का विमोचन करते प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधि।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश के अवसर पर माननीय मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने आज सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी तथा 9 वर्ष की उपलब्धियों की संकलित पुस्तक को भी प्रदर्शित किया।
सर्किट हाऊस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, टूल किट, लैपटॉप, बीज किट, आयुष्मान कार्ड एवं आवास की प्रतीकात्मक चाभी वितरित किये गये। मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों की स्टॉल का भी निरीक्षण किया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया। इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का भी अधिकारियों एवं आमजनों द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चैधरी, विधायक नकुड़ मुकेश चैधरी, विधायक गंगोह किरत सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, जिलाध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व महापौर संजीव वालिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी मौजूद रहे।
