मार्च में ‘मिनी विंटर’: दिल्ली-NCR में 9 दिन में 15°C तक गिरा तापमान, हवा भी हुई साफ-सुथरी
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में शनिवार की सुबह मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोग हैरान रह गए। एक तरफ मार्च में जहां गर्मी का पारा बढ़ता है, तो दूसरी तरफ गुरुवार से उसके उलट बारिश होने लगी है और देखते ही देखते दिल्ली समेत एनसीआर NCR का पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपट गया।
दिल्ली-एनसीआर के मौसम Delhi Weather की बात करें तो शनिवार को तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है
आने वाले सप्ताह मौसम पूर्वानुमान Weekly Weather Forecast में आने वाले 6 दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30 से 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
वहीं ईद के दिन दिल्ली का जामा मस्जिद कोहरे की चादर से ढका रहा। घने कोहरे के बीच ईद के अवसर पर जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के भीड़ इकट्ठा हुई।
पिछले तीन दिनों से तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने से राजधानी के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 21.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले सबसे कम तापमान आठ मार्च, 2020 को 21.2 डिग्री दर्ज हुआ था।
इस तरह से शुक्रवार पिछले छह वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन रहा। वर्षा से दिल्ली की हवा भी साफ हो गई है। लगभग पांच माह बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक रहा है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन वर्षा का पूर्वानुमान नहीं है।
