MI अपने सबसे महंगे खिलाड़ी को करेगी रिलीज? वजह कर देगी हैरान

MI अपने सबसे महंगे खिलाड़ी को करेगी रिलीज? वजह कर देगी हैरान

New Delhi : आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की तैयारी तेजी से चल रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती है. मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी है. लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए जिस तरह से आईपीएल 2022 गुजरा टीम कभी भी याद नहीं करना चाहेगी. आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस अपने उस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है जिसको आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा पैसे देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया था.

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के सबसे मंहगे खिलाड़ी ईशान किशन  हैं. आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को सबसे ज्यादा पैसा देकर अपनी टीम में शामिल किया था. आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़, 25 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए ईशान किशन को जिस उम्मीद से सबसे ज्यादा कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था, ईशान किशन टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए.

आईपीएल 2022 में ईशान किशन के प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल 2022 में ईशान किशन के बल्ले से 14 मैचों की 14 पारियों में 418 रन निकला था. आईपीएल 2022 में ईशान किशन के बल्ले से तीन अर्धशतक निकले थे. इसके बाद भी मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर थी. उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस ईशान किशन को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर देगी. लेकिन टीम ईशान किशन मिनी ऑक्शन में कम प्राइज में खरीदने की कोशिश कर सकती है.

पांच बार की आईपीएल चैंपियंस मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 सबसे खराब सीजन रहा था. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में 14 मुकाबले खेली थी. इस दौरान टीम के सिर्फ चार मुकाबलों में जीत नसीब हुई थी. जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस आठ अंक के साथ आखिरी पायदान पर थी. लेकिन आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस अपने प्रदर्शन को जरुर सुधारने की कोशिश करेगी.


विडियों समाचार