भारतीय व्यापार मंडल की महानगर इकाई गठित

भारतीय व्यापार मंडल की महानगर इकाई गठित
  • सहारनपुर में भारतीय व्यापार मंडल की महानगर इकाई की घोषणा करते जिलाध्यक्ष।

सहारनपुर [24CN] । भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने महानगर इकाई का गठन करते हुए सुनील विजयन को महानगर अध्यक्ष, हर्ष मोहन मित्तल को महानगर महामंत्री व शुभम मित्तल को महानगर कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। स्थानीय पुल जोगियान स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने सर्वसम्मति से महानगर इकाई का गठन करते हुए सुनील विजयन को महानगर अध्यक्ष, स. बलजीत सिंह दुआ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता व सतीश त्यागी को उपाध्यक्ष, हर्ष मोहन मित्तल को महानगर महामंत्री, मिक्की पुरी को वरिष्ठ संगठन मंत्री, मो. फरमान, मो. जुबैर, परवेज मलिक व अजय ठकराल को संगठन मंत्री, शुभम मित्तल को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इसके अलावा सवर्ण गुप्ता को युवा इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा कि महानगर कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। जिला महामंत्री आशीष प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय सूरी ने कहा कि महानगर इकाई पूरी आस्था के व्यापारी हित में काम करेगी और जहां उसे हमारी आवश्यकता होगी जिला व राष्ट्रीय पदाधिकारी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारी हितों की लड़ाई मजबूती के साथ लडऩे का काम करेंगे। जिला वरिष्ठ संगठन मंत्री गोपाल वर्मा व उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल के तत्वावधान में आगामी 26 जनवरी को एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन श्रीरामलीला भवन में किया जाएगा जिसमें नि:शुल्क नेत्र जांच व नेत्र सम्बंधी चिकित्सीय सलाह दी जाएगी। इस दौरान जिला चेयरमैन मनोज गोयल, जिला संयोजक माईदयाल मित्तल, देवेंद्र अग्रवाल, मयंक जैन, स. बलजीत सिंह दुआ, दीपक गुप्ता, विनीज गर्ग, अजय सूरी, विनोद गुप्ता, मो. जुबैर, गोपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।