उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर कार्यकारिणी घोषित

- सहारनपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट की कार्यकारिणी घोषित करते पदाधिकारी।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के युवा प्रदेशाध्यक्ष नवीन मक्कड़ व प्रदेश महामंत्री स. जसवंत सिंह बतरा ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कपिल मल्होत्रा को अध्यक्ष, पंकज कालरा व राघव मक्कड़ को महामंत्री व निखिल खत्री को कोषाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
स्थानीय अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी कंछल के निर्देशानुसार युवा प्रदेशाध्यक्ष नवीन मक्कड़ व प्रदेश महामंत्री स. जसवंत सिंह बतरा द्वारा महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें कपिल मल्होत्रा को अध्यक्ष, पंकज कालरा व राघव मक्कड़ को महामंत्री तथा निखिल खत्री को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी व्यापारियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री स. जसवंत सिंह बतरा ने कहा कि नई कार्यकारिणी महानगर में सभी को साथ लेकर व्यापारी हितों के लिए काम करेगी तथा उनके मान-सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीडऩ व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, जिला महामंत्री अमित धींगरा, अंतरिक्ष अरोड़ा आदि मौजूद रहे।