सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की महानगर कार्यकारिणी घोषित

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की महानगर कार्यकारिणी घोषित
  • सहारनपुर में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नयनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते नगर विधायक संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने महानगर इकाई का गठन करते हुए योगेश धीमान को कोषाध्यक्ष व शौकीन अलवी को उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने सभी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। चकरोता रोड स्थित नगर विधायक संजय गर्ग के शिविर कार्यालय पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने महानगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए नरेश पांचाल, सचिन धीमान, गुरमीत प्रजापति, आशु सैनी, निशुल कश्यप, शौकीन अलवी को उपाध्यक्ष, योगेश धीमान को कोषाध्यक्ष, अंकित पांचाल, अंकुर कश्यप, मोहित कश्यप, मयंक उपाध्याय, अंकित ग्रेवाल, रविंद्र धीमान, गुफरान, सोनू पाल, विपिन यादव, पंकज कश्यप, मो. उस्मान, ऋतिक तोमर, शाहरून मलिक, दीपक सैनी को सचिव एवं शमीम को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करने की घोषणा की।

नगर विधायक संजय गर्ग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए निर्देश दिए कि सभी पदाधिकारी ईमानदारी व निष्ठा के साथ मिशन 2022 के लिए जुट जाएं ताकि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है। पिछड़े समाज के साथ अन्याय व अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा हाशिए पर खड़े समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, गुलशन कपूर, इंजी. विजेश शर्मा, रतन यादव, इंजी. सतीश गर्ग, कासिफ अलवी, मो. उमर, पारस नौटियाल आदि मौजूद रहे।