विश्व हिंदू परिषद के महानगर सहमंत्री को मारी गोली

थाना पुलिस पर आरोपियों की मदद के लगे आरोप
सहारनपुर : थाना गागलहेड़ी के कैलाशपुर स्थित शत्रुघ्न कॉलोनी में रात्रि लगभग 10.30 बजे विश्व हिंदू परिषद के महानगर सहमंत्री अभिषेक पंडित अपने घर के बाहर घूम रहे थे। अचानक पहुंचे अज्ञात बदमाशो ने अभिषेक पंडित को गोली मार दी। गंभीर हालत में अभिषेक पंडित को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरो प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे मेडिग्राम में रेफ़र कर दिया।
अभिषक पड़ित की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है गोली उनकी बाई बाजू में लगने के बाद आर पार हो गई। अभिषेक पंडित ने अपने पड़ोसियों शहनवाज और सलमान पर आरोप लगाते हुए नामदर्ज तहरीर दी है। अभिषेक ने बताया कि उनके पड़ोसियों से दो साल पुराना विवाद चल रहा है। कल कोर्ट में भी तारीख के दौरान इन लोगो ने उनके साथ बदतमीजी करी थी।
अभिषेक यह भी बताया कि थाने में तैनात एक कोस्टेबल भी आरोपियों की मदद करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।
पुलिस कप्तान ने भी देर रात हॉस्पिटल पहुंचकर घटना की ली जल्द ही आरोपियों पर कार्यवाही करने आश्वासन दिया।
वीडिओ देखे..