मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

- सहारनपुर में ब्राह्मण समाज के समारोह में सम्मानित विशिष्ट प्रतिभा।
सहारनपुर [24CN]। ब्राह्मण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित मेधावी छात्र एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह में कोविड के नियमों का पालन करते हुए विशिष्ट प्रतिभाओं व मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। स्थानीय केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारम्भ सीआरपीएफ के आईजी संजय कौशिक, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पदमश्री भारत भूषण, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश प्रभाकर, महंत स्वामी सहजानंद ब्रह्मचारी, कार्यक्रम संयोजक व पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए आईजी संजय कौशिक ने कहा कि सम्मानित करके भावी पीढ़ी के लिए प्रोत्साहन करना ही समाज सेवा का ही एक रूप है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मान मिलना चाहिए। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि समिति कई वर्षों से केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि सर्वसमाज की प्रतिभाओं का सम्मान करके बड़ा ही सराहनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम संयोजक व पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने समिति के कई वर्षों के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम को महंत सहजानंद ब्रह्मचारी व पदमश्री भारत भूषण ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में बृजेश शर्मा, रामनरेश शर्मा, डा. पन्नालाल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, केशवराम शर्मा, प्रेमकुमार शर्मा, डा. हर्षवद्र्धन शर्मा, गोकरण दत्त शर्मा, मुकेश शर्मा, धर्मपाल जोशी, अशोक शारदा, के. के. शर्मा, संजीव शर्मा, अशोक शमा्र, राकेश वत्स, देवेंद्र कौशिक, अजय भारद्वाज, हरिओम मिश्रा, सुरेंद्र दीक्षित, अरविंद शर्मा, गौरव मिश्रा, आदित्य अंगीरस, पंकज शर्मा, विमल शर्मा, रविंद्र शर्मा, प्रवीण कपिल, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।