पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत

पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत
  • सहारनपुर में सरस्वती विहार गल्र्स स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। सरस्वती विहार गल्र्स स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्थानीय दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार गल्र्स स्कूल में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ ही प्रधानाचार्य कंचन सेठी व सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्जवलित करके शुभारम्भ किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्य कंचन सेठी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण बच्चों के शैक्षणिक नुकसान की भरपाई के लिए आगामी 21 मार्च से उपचारात्मक कक्षाएं शुरू की जाएंगी। विद्यालय में कक्षा 6 में नव्या व वाणी ने प्रथम, तान्या व स्तुति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि वाणी चौधरी ने अधिकतम अंक प्राप्त किए। कक्षा सात में भूमि व यशिका ने पहला, गुंजन व गोपी ने दूसरा तथा कक्षा आठ में जिज्ञासा ने प्रथम रिया चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष के. एल. अरोड़ा, पूर्व प्रबंधक अशोक चावला के अलावा स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।