मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत
- सहारनपुर में सरस्वती विहार गल्र्स स्कूल में पुरस्कृत मेधावी बच्चे।
सहारनपुर [24CN]। सरस्वती विहार गल्र्स स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार गल्र्स स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भ प्रबंध समिति की सदस्य एवं प्रधानाचार्य कंचन सेठी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विद्यालय में कक्षा एक में अदिति आहुजा ने प्रथम, हर्षिता सचदेवा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा 2 में राधिका व तनुश्री ने पहला, आराध्या व सानवी ने दूसरा, कक्षा तीन में गुरलीन व अक्षिता ने प्रथम, अनन्या व वैष्णवी ने द्वितीय, कक्षा चार में हंसिका व तिथि ने पहला, इशिका व युक्ति ने दूसरा, कक्षा पांच में नवृत्ति व कृति ने प्रथम, शगुन व वृतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा गुप्ता ने किया। इस दौरान अमर गुप्ता, रामसहाय खुराना, अशोक चावला, शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रही।