वार्षिकोत्सव में किया मेधावी छात्राओं का सम्मान

- सहारनपुर में मुन्नालाल कालेज में पुरस्कृत मेधावी छात्राएं।
सहारनपुर [24CN]। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गल्र्स कालेज के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों द्वारा मेधावी छात्राओं व खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। स्थानीय चिलकाना रोड स्थित मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गल्र्स कालेज के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच. एस. सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
दीप प्रज्जवलन के बाद महाविद्यालय की प्राचार्य पंकज छाबड़ा, स्वागत समिति की सदस्य डा. अमिता अग्रवाल, डा. निशा शुक्ला एवं श्रीमती सुनीता जैन ने मुख्य अतिथि एच. एस. सिंह का स्वागत किया। सरस्वती वंदना के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रा सर्विष्ट शर्मा द्वारा दुर्गा प्रस्तुति दी गई। जबकि छात्राओं आराधना, मुस्कान, कोमल, सदफ, फबिहा, रजिया, फौजिया, सानिया, छवि, सोनाली, अनम, श्रुति, महिमा, सुष्मिता, साक्षी, ईशा, तंजीम, मानवी, अनन्या, सुमायला, मंतशा, इलमा, अनीषा ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुति दी।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि एच. एस. सिंह द्वारा वर्ष 2021 में बीए में अधिकतम अंक हासिल करने वाली छात्रा फातिमा नवाज, बीकॉम में काजल गोयल, एमए हिंदी में गुलफशा, संस्कृत में अंजलि, अर्थशास्त्र में जैनब, राजनीति विज्ञान में फातमा, समाज शास्त्र में पारूल, ड्राइम व पेंटिंग में मेघा, गृह विज्ञान में हिमानी और अंग्रेजी में सानिया को सम्मानित किया। इसके अलावा एनसीसी में बेस्ट कैडेट आकांक्षा, एनएसएस में लूबना, रेंजर में मधु, प्रफैक्ट में साक्षी, बेस्ट प्लेयर करिश्मा, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए फातिमा नवाज को पुरस्कृत किया गया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो. एच. एस. सिंह ने छात्राओं का आह्वान किया कि वह अपनी असीम ऊर्जा को नियंत्रित रखते हुए एक सकारात्मक दिशा देने का काम करें। इस दौरान डा. सीमा सिंह, डा. विनीता, डा. कमलप्रीत, तनु, पूजा, डा. निशा शुक्ला, डा. जया, डा. रीता, नीतू, श्रीमती अनुपम, डा. रत्ना, डा. अनुपम बंसल, श्रीमती आशा पांडेय, ज्योति, डा. शबाना, आदेश कुमार, नीरज, आनंद, जितेंंद्र, शिवम, सुनीता आदि मौजूद रहे।