बैंडबाजों के साथ किया व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का शुभारम्भ

बैंडबाजों के साथ किया व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का शुभारम्भ
  • सहारनपुर में सहारनुपर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निकाली गई स्वाभिमान यात्रा में शामिल व्यापारी।

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई के तत्वावधान में व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में सहारनपुर से भव्य विशाल व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का शुभारम्भ किया गया।

स्थानीय भगतसिंह चौक से शुरू हुई व्यापारी स्वाभिमान यात्रा में पं. श्याम बिहारी मिश्रा का कटआउट लगा रथ बैंडबाजे, व्यापार मंडल का बैनर, रणभेरियां, प्रचार करने वाला रथ, प्रमुख पदाधिकारीगण, प्रदेश से आए डेलीगेट चल रहे थे। यात्रा का विभिन्न बाजारों में एसोसिएशन द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। व्यापारी स्वाभिमान यात्रा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, प्रदेशाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता व श्याम मोहन दुबे ने कहा कि 50 वर्ष पूर्व जो पौधा लाला बिसम्बर दयाल अग्रवाल व पं. श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा लगाया गया था, वह आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है जिसकी छाया में पूरे राष्ट्र व प्रदेश का व्यापारी स्वाभिमान से यात्रा कर रहा है।

महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री स. सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि सभी धर्म व जाति के व्यापारी व्यापार मंडल से जुड़ चुके हैं जिनके स्वाभिमान की रक्षा व्यापार मंडल सुरक्षा कवच बनकर कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सहारनपुर का एक-एक बाजार, एसोसिएशन भव्यता और व्यापारी एकता के नारों से गूंज उठा है।

इस दौरान जीतू सोनी, सुनील पांडेय, बाबुल, शैलेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, अरविंद त्रिपाठी, विष्णु दत्त पाराशर, अकरम गाजी, अशोक कंसल, दीपकराज सिंघल, श्यामसिंह सैनी, ईश्वर दयाल कंसल, राजकुमार नरूला, यशपाल मैनी, संजय भसीन, अमित गगनेजा, स. राजपाल सिंह, राजेंद्र गुप्ता, शीतल टंडन, रमेश अरोड़ा, महेश नारंग, आर. के. मल्होत्रा, कृष्णलाल ठक्कर, रामराजीव सिंघल, राजीव मदान, सुधीर मिगलानी, मनोज कपूर, मदन लाम्बा, गुलशन अनेजा, अनुभव शर्मा, अशोक छाबड़ा, सूरज प्रकाश ठक्कर, मुकेश दत्ता, पुनीत चौहान समेत भारी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।