गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में रूद्र गौरक्षा दल के पदाधिकारी।

सहारनपुर। रूद्र गौ रक्षा दल, छुटमलपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा देने तथा गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से गौ संरक्षण हेतु सख्त कानून लागू करने की मांग उठाई।

पंजाबी कॉलोनी, छुटमलपुर स्थित रूद्र गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि गौ माता हिन्दू समाज की आस्था का केंद्र है और गौ माता पर हो रही गोकशी एवं अत्याचार से समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष दर्जा प्रदान किया जाए, जिससे गौ संरक्षण को और अधिक मजबूती मिल सके। रूद्र गौ रक्षा दल के संरक्षक सोना पंडित एवं जिला अध्यक्ष राजन पंडित के नेतृत्व में संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने इस मांग का समर्थन किया। ज्ञापन देने वालों में निशांत शर्मा, रविंद्र, दिशांत, शुभम, सानू, मोहित, सूरज, दीपक, सन्नी, कमल, कार्तिक, आयुष, तरुण, संदीप, विकास सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


Leave a Reply