विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में डीएम को ज्ञापन सौंपने जाता किसानों संघ का प्रतिनिधिमंडल।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इससे पूर्व कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक गन्ना श्याम वीर त्यागी ने कहा कि जनपद की चीनी मिलों पर किसानों का 500 करोड़ रूपया बकाया है जिस पर तत्काल ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने कहा कि जनपद में देवबंद चीनी मिल को छोड़की बाकी सभी चीनी मिलों गन्ना मूल्य भुगतान में पिछड़ रही हैं जिस कारण किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा किसानों की लगातार आरसी जारी की जा रही है तथा किसानों को बेइज्जत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का शत प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जाता तब तक किसानों से वसूली नहीं होनी चाहिए। इसका संज्ञान जिला प्रशासन तत्काल ले। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जिले में गेहूं क्रय केंद्र समय पर चालू किए जाएं। खासतौर पर जिन क्षेत्रों में चीनी मिलें बंद पड़ी हैं वहां गेहूं की बुआई अधिक है। इसलिए उन क्षेत्रों को चिन्हित करके वहां अधिक संख्या गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए।

इस दौरान नीरज त्यागी, अंग्रेज चीमा, अमित राणा, अभिमन्यु, मुनेश त्यागी, सुखदेव काम्बोज, राजपाल सिंह, रूपसिंह, मुकेश धीमान, राहुल, सुधीर त्यागी, दीपक त्यागी, दीपक जाट, अरूण चौधरी, पप्पू प्रधान, इंतखाब प्रधान, एहतेशाम आदि मौजूद रहे।