• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

विद्युत समस्याओं के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

  • March 12, 2021
विद्युत समस्याओं के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते अखंड विकास पार्टी के कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN] । अखंड भारत विकास पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग से सम्बंधी समस्याओं के खिलाफ मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर किसानों को फिक्स चार्ज से मुक्ति दिलाने व स्मार्ट मीटरों को तत्काल प्रभाव से बदले जाने की मांग की।

अखंड भारत विकास पार्टी के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर बताया कि उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों की तरह विद्युत दरें तय करने के साथ ही किसानों पर फिक्स चार्ज समाप्त किया जाना चाहिए ताकि उत्तर प्रदेश की जनता को भी सस्ते दरों पर विद्युत आपूर्ति मिल सके। उनका कहना था कि बढ़ती विद्युत दरों से प्रदेश का गरीब आदमी परेशान है क्योंकि कोरोना महामारी के कारण आम आदमी की आय घटी है जिसके चलते उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करने में भी दिक्कत आ रही है।

उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग द्वारा लगाए स्मार्ट मीटरों को हटवाकर उनके स्थान पर सही मीटर लगवाए जाएं तथा जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटरों में फाल्ट आया है तथा वह जम्प कर गए हैं उन उपभोक्ताओं के बिल क्षेत्रों में शिविर लगवाकर ठीक कराए जाएं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विद्युत विभाग द्वारा चैकिंग का समय दिन में निर्धारित किया जाए तथा चैकिंग के समय वार्ड के पार्षद व समाज के जिम्मेदार लोगों को साथ लिया जाए तथा चैकिंग की पारदर्शिता कायम रखी जा सके। प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. रिजवान अहमद, नफीर मलिक, तहसीन, मो. इमरान, मुनीर, गुलजार मलिक, अंजू सैनी, साजिद अली, हरविंद्र सिंह, नफीस खलीफा, बिजेंद्र कश्यप, हरजीत सिंह, हरविंद्र सिंह, फिरासत उर्फ भूरा, राकेश गोयल, चंचल यादव, कुरबान, नवनीत कुमार, रोहित कुमार, अशरफ, श्याम कुमार आदि शामिल रहे।


Post navigation

Prev
Next
क्रीम बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला जहरखुरान गिरफ्तार

क्रीम बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला जहरखुरान गिरफ्तार

  • March 5, 2026
पुलिस ने पकड़ा एक शातिर नशा तस्कर

पुलिस ने पकड़ा एक शातिर नशा तस्कर

  • March 5, 2026
संस्कारशाला कार्यक्रम में बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां, फूलों की होली से बना भक्तिमय माहौल

संस्कारशाला कार्यक्रम में बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां, फूलों की होली से बना भक्तिमय माहौल

  • March 5, 2026
पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित गौकश, दूसरा फरार

पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित गौकश, दूसरा फरार

  • March 5, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व, जनपद में छाई रंगों की खुमारी

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व, जनपद में छाई रंगों की खुमारी

  • March 5, 2026
नकुड मे रोडवेज बसो की मनमानी, सुबह को चार चार बसे खडी रहती है सडक पर

नकुड मे रोडवेज बसो की मनमानी, सुबह को चार चार बसे खडी रहती है सडक पर

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कौन हैं दिल्ली के नए LG तरनजीत सिंह संधू? जो अमेरिका से श्रीलंका तक भारत के लिए निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी March 6, 2026
  • भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए मिली 30 दिन की ‘स्पेशल छूट’, ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने दी खुशखबरी March 6, 2026
  • ट्रंप ने कहा- ‘खत्म हो गई ईरान की नेवी’, इजरायल बोला- ‘उनके आसमान पर है हमारा कब्जा’ March 6, 2026
  • टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मारी एंट्री, अब न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत March 6, 2026
  • क्रीम बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला जहरखुरान गिरफ्तार March 5, 2026
  • पुलिस ने पकड़ा एक शातिर नशा तस्कर March 5, 2026
  • संस्कारशाला कार्यक्रम में बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां, फूलों की होली से बना भक्तिमय माहौल March 5, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित गौकश, दूसरा फरार March 5, 2026
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व, जनपद में छाई रंगों की खुमारी March 5, 2026
  • नकुड मे रोडवेज बसो की मनमानी, सुबह को चार चार बसे खडी रहती है सडक पर March 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez