सडक़ निर्माण के दौरान हरे वृक्ष काटने का विरोध, जिला वन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सडक़ निर्माण के दौरान हरे वृक्ष काटने का विरोध, जिला वन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में जिला वनाधिकारी से मुलाकात करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर। वार्ड संख्या 48 आवास विकास क्षेत्र में निर्माणाधीन सडक़ के दोनों ओर खड़े हरे-भरे वृक्षों को काटे जाने की आशंका के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिला वन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल संरक्षण की मांग की है।

आज युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला वन अधिकारी से मिला और उन्हें एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में बताया गया कि जैन कन्फेक्शनरी से लेकर मकान संख्या 126 व 127 (डॉ. विनय जोशी के सामने) तक निर्माणाधीन सडक़ के दोनों ओर फलदार एवं अन्य हरे वृक्ष खड़े हैं, जिन्हें सडक़ निर्माण के नाम पर काटे जाने की संभावना है।

प्रतिनिधिमंडल  ने स्पष्ट किया कि संबंधित वृक्ष सडक़ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं कर रहे हैं, जबकि सडक़ पर आगे बिजली के खंभे मौजूद हैं। ज्ञापन में जिला वन अधिकारी से मांग करते हुए कहा कि निर्माणाधीन सडक़ के साथ-साथ पूरे महानगर में विकास और अतिक्रमण के नाम पर सडक़ों के किनारे काटे जा रहे वृक्षों को बचाने के लिए विभागीय स्तर पर कठोर कार्रवाई के निर्देश जारी किए जाएं। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, प्रदेश सचिव अक्षय चैधरी, जिला उपाध्यक्ष राजन बिरला, जिला सचिव प्रभजीत सिंह लाम्बा सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply