जिलाधिकारी से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मण्डल, सौंपा ज्ञापन

- सहारनपुर में जिलाधिकारी से वार्ता करते व्यापारी प्रतिनिधि
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि आगामी ईद के पर्व व अप्रैल माह में शादियों के सीजन में जो व्यापारी दुकान खोलना चाहता है, उसे दुकान खोलने की अनुमति प्रदान की जाए, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को चला सकें। मुख्य संरक्षक अनिल तुली, संजय तिवारी ने कहा कि सहारनपुर के बाजारों में ई रिक्शा व फोर व्हीलर की वजह से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की। ताकि सहारनपुर का व्यापार सुचारू रूप से चल सकें।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सचदेवा व पंसारी बाजार के प्रधान सुभाष धमीजा ने कहा कि काफी लंबे समय से प्रशासन व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने में अनाकानी कर रहा है। उन्होंने जरूरतमंद व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। इस अवसर पर कृष्ण गुप्ता, हरि कालड़ा, सुभाष सचदेवा, बंटी सिडाना, सुशील शर्मा गगन शर्मा, हनी लंबा, अमित महेश्वरी, सुभाष धमीजा, सुभाष सचदेवा, राजीव फुटेला, ओमप्रकाश कंसल, अनिल रसवंत, विनय जिंदल आदि शामिल रहे।