shobhit University Gangoh
 

हाऊस टैक्स व जल कर समाप्त करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

हाऊस टैक्स व जल कर समाप्त करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में महापौर को ज्ञापन सौंपते मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघके पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के महापौर संजीव वालिया को ज्ञापन सौंपकर आगामी 16 अगस्त से स्कूलों को खोलने की अनुमति मिलने के कारण स्कूलों के आसपास सफाई व सेनेटाइजेशन कराने की मांग की।

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर संजीव वालिया को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 16 अगस्त से प्रदेश में स्कूलों को खोले जाने की योजना है। उनका कहना था कि निजी संस्थान गत दो वर्षों से बंद पड़े हैं। कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण प्रशासन की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। जब स्कूलों में बच्चे नहीं आ रहे हैं तो पानी का इस्तेमाल भी नहीं हो पा रहा है। इसलिए निजी स्कूलों से जल कर लिया जाना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने महापौर से निजी स्कूलों पर लगाया गया हाऊस टैक्स व जल कर समाप्त किए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने आगामी 16 अगस्त को निजी स्कूलों को खोले जाने से पूर्व उनके आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने के साथ ही सेनेटाइज कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष डा. अशोक मलिक, शबाना खान, समरीन फातमा, के. पी. सिंह, खदीजा बेगम, प्रवीण गुप्ता, हंस कुमार, बिरम पाल, गोपाल प्रधान, रेखा चौधरी, मनोज मलिक, बुरहान अली, प्रकाश पांडेय, मोहकम सिंह, राजकुमार, दिनेश रूपड़ी, गयूर आलम, अमजद अली, अमित कुमार, सरफराज, मुजाहिद हसन, मशरूर आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia