त्रिपुरा सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

- सहारनपुर में त्रिपुरा सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सपाई।
सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने त्रिपुरा राज्य में हो रही हिंसा के खिलाफ नगर विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट को सौंपकर त्रिपुरा राज्य में सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग की।
सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में एकत्र होकर सपा के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नगर मैजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि भारत विविधता में एकता का पूरक देश है। हमारा संविधान हमें धर्म, जाति एवं पंथ से ऊपर रखता है परंतु हाल ही में त्रिपुरा राज्य में हो रही हिंसा बेहद शर्मनाक है। उन्होंने त्रिपुरा में सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री सरफराज खान, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन हाजी लियाकत अली, सपा महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, मुस्तकीम राणा, गुलशन कपूर, पार्षद हाजी गुलशेर, हाजी इमरान सैफी, अभिषेक अरोड़ा टिंकू, परीक्षित वर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, प्रणव शर्मा, अजय पटेल, जहीर तुर्की, मनकीरत दुआ, हाजी नूर आलम, अयाज उस्मानी, देवेंद्र पंवार. मो. शमीर, नौशाद चौधरी, चौ. आरिफ, फरमान अहमद, नवजोत सिंह, शमून सामानी आदि मौजूद रहे।