मेट्रो रेल परियोजना को सहारनपुर तक लाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

मेट्रो रेल परियोजना को सहारनपुर तक लाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।

सहारनपुर [24CN]। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मेट्रो रेल परियोजना को सहारनपुर तक लाए जाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि मेट्रो परियोजना को सहारनपुर तक लाया जाना जरूरी है ताकि सहारनपुर का व्यापार उन्नति की ओर बढ़ सके।उन्होंने बताया कि मेट्रो रेल का कार्य मेरठ तक चल रहा है। मेरठ से सहारनपुर की दूरी मात्र 140 किलोमीटर है। सहारनपुर उत्तर प्रदेश का अंतिम जिला है, यहां का अधिकतर व्यापार दिल्ली से होता है। ऐसी स्थिति में मेट्रो रेल के सहारनपुर तक पहुंचने से सहारनपुर का व्यापार उन्नति कर सकेगा तथा आम जनता को भी इसका लाभ मिलेगा।

महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने बताया कि आपके कार्यकाल में दिल्ली से सहारनपुर तक रेल लाईन के दोहरीकरण का कार्य संभव हो पाया है। इसी तरह आपके प्रयासों से मेट्रो रेल परियोजना भी सहारनपुर तक पहुंचेगी, ऐसा व्यापारियों को विश्वास है। प्रतिनिधिमंडल में महानगर महामंत्री विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, नवीन सिंघल, स. राजेंद्र सिंह कोहली, स. कमल चुग, सुनील शर्मा, राजेश सैनी, राजकुमार कालड़ा, सर्विष्ठ गुप्ता, मामचंद, रवि वैश्य, संदेश खुराना, सन्नी नागपाल, दीपक भार्गव, दीपक रहेजा, सुमेर सिंह, गौरव कक्कड़, जसवंत काम्बोज, संजीव विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।