ओवैशी पर हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन

ओवैशी पर हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते एआईएमआईएम के कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैशी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट को सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के कार्यकर्ता एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने विगत दिवस ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेश पर हापुड़ टोल प्लाजा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैशी पर जानलेवा हमला किया जाना निंदनीय है। इससे एक ओर जहां प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगता है, वहीं दूसरी ओर लोगों की मानसिकता का भी पता चलता है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर हमलावरों पर एनएसए की कार्रवाई किए जाने की मांग की।