भाजपा सदस्यता अभियान के अन्तर्गत बनाए गये सदस्य

भाजपा सदस्यता अभियान के अन्तर्गत बनाए गये सदस्य
  • घर-घर जाकर भाजपा सदस्य बनाती भाजपा महिला पदाधिकारी

देवबंद [24CN] : मेरा परिवार भाजपा परिवार भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत सड़क रेल क्षेत्र में भाजपा के नये सदस्य बनाते हुये भाजपा जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा ने भाजपा सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास और सुरक्षा की नई उचाईयों को छु रहा है। भारत का डंका पुरे विश्व में बज रहा है तथा भारत की जनता में राष्ट्रवाद की भावना पैदा हो रही है, जिसके कारण देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ रहा है।

उन्होने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार महिला सशसतिकरण, महिला सुरक्षा, महिला शिक्षा और महिला उत्थान सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएँ चला रही है। उन्होने कहा कि इससे खुश होकर जनता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा पर विश्वास जताते हुए इससे जुड़ रही है तथा प्रदेश के मतदाताओं ने  2022 में योगी आदित्यनाथ को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का निश्चय कर लिया है।

नगर महामंत्री महिला मोर्चा रेणू दत्ता ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार देश के करोडो लोगों को बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका  विकास और सबका विश्वास के तहत कार्य कर रही है। उनके नेतृत्व में देश और देश की जनता स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनी है। सदस्यता अभियान मे पवन गुसाई, काजल, सरोज और स्नेहा टंडन आदि उपस्थित रही।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे