केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सदस्य का किया स्वागत

केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सदस्य का किया स्वागत
  • सहारनपुर में आयुष मंत्रालय के सदस्य का स्वागत करते उपाध्याय समाज के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सदस्य डा. दिनेश उपाध्याय के सहारनपुर आगमन पर उपाध्याय समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सदस्य डा. दिनेश उपाध्याय अपने दो दिवसीय दौरे पर आज सहारनपुर पहुंचे। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भारतीय उपाध्याय समाज के युवा जिलाध्यक्ष व पार्षद प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में उपाध्याय समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारतीय उपाध्याय समाज के जिला महामंत्री रामकुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रणधीर उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, प्रवेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।