हरियाली तीज पर मेहेंदी प्रतियोगिता का आयोजन , विजयी छात्राओ को सम्मानित किया

नकुड 26 जुलाई इंद्रेश। हरियाली तीज पर आर एन टैगोर विद्यापीठ मे मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नगर के आर एन टैगोर विद्यापीठ मे शनिवार को आयोजित एक मेंहदी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओ ने भागेदारी की। छात्राओ ने अपने हाथो पर मेंहदी के सुंदर डिजायन बनाये। इस मेंहेंदी प्रतियोगिता में कक्षा बारह की छात्रा इंसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 की छात्रा पायल ने दुसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा समिक्षा ने प्रतियोगिता मे तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विजय छात्राओ को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधकर चंद्रशेखर मिततल ने कहा कि हरियाली तीज भारत के परंपरागत त्यौहारो मे से एक है। जिसमे मुख्यतः महिलाओ की भागेदारी रहती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, अर्चना सिंघल, किरण गुप्ता, बबीता , प्रीती, सत्यम मिततल, भीष्म सिंह , आदि उपस्थित रहे।
