ब्लॉक मुजफ्फराबाद के ग्राम निवादा में मेगा स्वावलम्बन शिविर का हुआ आयोजन
सहारनपुर [24CN]। प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान 4-फेस के तहत ग्राम निवादा उर्फ मौ0 हुसैनपुर, ब्लॉक मुजफ्फराबाद में ज्ञान गंगा शिक्षा समिति के माध्यम से मेगा स्वावलम्बन कैम्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला प्राबेशन अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान आस-पास के 17 गांवों की लगभग 160 महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कन्या भू्रण हत्या अधिनियम, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम में उल्लिखित प्रावधानों की जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर्स 1090 पुलिस हेल्पलाईन नम्बर, 1098 चाइल्ड लाइन तथा 181 महिला हेल्पलाइन नम्बरों के विषय में भी जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गयी।
उप निदेशक महिला कल्याण श्री पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा कोविड-19 से प्रभावित बालक-बालिकाओं को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना तथा सखी वन स्टॉप सेन्टर योजना के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।
महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र श्रीमती नेहा शर्मा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गयी। श्रीमती रूपा हरित द्वारा गर्भवती महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी प्रदान की गयी तथा एनीमिया से बचाव एवं माहवारी स्वच्छता की जानकारी प्रदान करते हुए बच्चों को छ: माह तक केवल स्तनपान कराने की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में पात्र महिलाओं के मौके पर ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के आवेदन कराये गये। स्वावलम्बन कैम्प में बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य विरेन्द्र कुमार सहित चाणचक, शेरपुर, गेलेवाला, माजरी, औरंगाबाद, माण्डूवाला, फतेहपुर, भैंसराउ, गुडम्ब, हलवाना, नानका, गन्देवडा व बेलका गांव की महिलाएं उपस्थित रही।
