shobhit University Gangoh
 

22 फरवरी को सहारनपुर में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

22 फरवरी को सहारनपुर में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
  • सहारनपुर में पत्रकारों को जानकारी देते राष्ट्रीय विधिक सेवा  प्राधिकरण के सचिव।

सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद सहारनपुर में आगामी 22 फरवरी को मेगाध्बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

दीवानी न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आयोजित बैठक में पूर्णकालिक सचिव  पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर  जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, श्रम, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, राजस्व विभाग सहित जनपद के सभी प्रमुख विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर मौके पर ही दस्तावेजी कमियों को दूर किया जाएगा, जिससे उन्हें तत्काल लाभ मिल सके। सचिव ने पत्रकारों से इस जनोपयोगी कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की अपील की।

Jamia Tibbia