एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मिनी उद्योग बंधु की बैठक

एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मिनी उद्योग बंधु की बैठक
  • सहारनपुर में नकुड़ में उद्योग बंधु की बैठक में शामिल उद्यमी।

नकुड़। मिनी उद्योग बंधु की तहसील स्तरीय पहली बैठक नकुड में आयोजित हुई, ताकि तहसील स्तरीय समस्याओं का समाधान तहसील पर ही हो सके। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट ने की। चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना एवं गंगोह कन्वीनर प्रकाश गोयल के नेतृत्व में संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।

गंगोह के उद्यमियों ने मिनी मंडी परिसर में एग्रो बेस उद्योगो के उत्पादो को रखने के लिए गोदामों व प्लेटफार्म की जर्जर बिल्डिंग को ठीक कराने, औद्योगिक इकाइयों के लिए घोषित इंडस्ट्रीयल फीडर से उद्योगो को इंडस्ट्रीयल विद्युत सप्लाई दिलवाये जाने, नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था करवाने, बाईपास पर स्ट्रीट लाईट लगवाने, नानौता चौक से शिव चौक व रामबाग चौक तक नालो की सफाई किये जाने आदि की मांगे रखी।

कन्वीनर प्रकाश गोयल ने कहा कि तहसील स्तर पर समाधान न होने पर उन समस्याओं को जिला उद्योग बंधु एजेण्डे में रखकर डीएम के माध्यम से समाधान करवाने का प्रयास होगा। एसडीएम को संस्था की मासिक पत्रिका भेट की गई। सहारनपुर से गौरव छावडा, अनुज जैन, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, शिवम् गोयल गंगोह से ईश्वर गोयल, प्रमोद गोयल, नरेन्द्र तायल, आदेश गर्ग, नीरज गोयल, अंशुल गोयल आदि मौजूद रहे।