22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में हुई बैठक
- सहारनपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते न्यायिक अधिकारी।
सहारनपुर। जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में अपर जिला जज शाश्वत पाण्डेय, अपर जिला जज त्रिभुवन नाथ एवं पूर्ण कनक सचिव पप्पू कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों को आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
न्यायिक अधिकारीगण सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के लिए लाभान्वितों को चिन्हित करना सुनिश्चित करें और उनकी सूची तैया कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यालय में भेजने का काम करें ताकि शिविर का उद्देश्य सार्थक हो सके। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि शिविर का मुख्य उददेश्य पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करता है। उन्होंने कहा कि शिविर में वंचित, गरीब और जरूरतमंद वर्गों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी जनकल्याणी योजनाओं को संचालित किया जाएगा।
बैठक में बैठक में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी श्रीमती अर्चना सोनकर, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारी दीपक पोरहार, कौशल विकास विभाग के अधिकारी प्रिंस गर्ग, पशु पालन विभाग के अधिकारी, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी विधान चन्द्र, पुलिस विभाग विशेष रूप से तस्करी विभाग के अधिकारी कृष्ण पाल, राजस्व विभाग से नायब तहसीदार, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से श्रीमती शिवांका गौड, परिवहन विभाग से किशनलाल, वन विभाग से विपुल कुमार, डाक विभाग से वीर कुमार जैन, राजकीय औधोगिक विभाग एवं तकनीकी संस्थान राकेश कुमार, जिला नगरीय विकास अधिकरण के अधिकारी, खाध सुरक्षा एवं रसद विभाग अश्वनी मिश्रा एवं यूपी नेडा विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
