• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

गृह मंत्रालय की दो-टूक, राज्यों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की आवाजाही पर नहीं लगाया जाए प्रतिबंध

  • April 22, 2021
गृह मंत्रालय की दो-टूक, राज्यों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की आवाजाही पर नहीं लगाया जाए प्रतिबंध
  • देश में ऑक्‍सीजन और रेमडेसिविर की भारी किल्‍लत हो गई है। ऑक्‍सीजन टैंकरों को राज्‍यों में रोके जाने की शिकायतों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्‍त रुख अपनाया है। मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं राज्यों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाए…

नई दिल्‍ली । देश में कोरोना संक्रमण के चलते स्थिति विकराल हो गई है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्‍या ने सरकार के सभी इंतजामों पर पानी फेरने का काम किया है। ऑक्‍सीजन और रेमडेसिविर की भारी किल्‍लत हो गई है। हालांकि सरकार ऑक्‍सीजन की आपूर्ति को सुचारू करने के लिए पूरी कोशिशें कर रही है। ऑक्‍सीजन टैंकरों को राज्‍यों में रोके जाने की शिकायतों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्‍त रुख अपनाया है। मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं राज्यों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। यही नहीं ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों के अंतर-राज्य आवाजाही की अनुमति दी जाए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय का यह बयान ऐसे वक्‍त में सामने आया है जब दिल्‍ली सरकार ने इसकी आपूर्ति प्रभावित होने को लेकर सीधे केंद्र सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है। दिल्‍ली के उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ऐसे में जब केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन का आवंटन बढ़ा दिया है तो हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारें ऑक्‍सीजन लेकर आ रहे टैंकरों को रोक रही हैं। उन्‍होंने सवाल उठाया कि आखिर में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारें इस तरह का व्यवहार क्यों कर रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे दिल्ली का उत्तर प्रदेश और हरियाणा से झगड़ा है।

सनद रहे दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ही केंद्र सरकार को आगाह किया था कि दिल्‍ली में ऑक्‍सीजन की भारी कमी होने वाली है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें

भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें

  • March 20, 2026
मोहम्मद दीपक को उत्तराखंड हाईकोर्ट की फटकार, कहा- आरोपी पुलिस सुरक्षा कैसे मांग सकता है?

मोहम्मद दीपक को उत्तराखंड हाईकोर्ट की फटकार, कहा- आरोपी पुलिस सुरक्षा कैसे मांग सकता है?

  • March 20, 2026
ईरान को एक और झटका, इजरायल के हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत

ईरान को एक और झटका, इजरायल के हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत

  • March 20, 2026
धामी कैबिनेट में मदन कौशिक की वापसी, हरिद्वार के कद्दावर नेता चौथी बार बने मंत्री

धामी कैबिनेट में मदन कौशिक की वापसी, हरिद्वार के कद्दावर नेता चौथी बार बने मंत्री

  • March 20, 2026
‘ये उत्तम नगर नहीं, कानपुर है’, हाथ में कलावा-कड़ा देखकर राहुल और आकाश को पीटा!

‘ये उत्तम नगर नहीं, कानपुर है’, हाथ में कलावा-कड़ा देखकर राहुल और आकाश को पीटा!

  • March 20, 2026
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी

यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी

  • March 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नवरात्रों के पावन पर्व पर माँ भगवती का गुणगान कार्यक्रम का भव्य आयोजन March 20, 2026
  • माता ब्रह्मचारिणी की शक्ति से ही होता है सृष्टि सृजन: कालेन्द्रानंद March 20, 2026
  • ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, बड़ी ईदगाह का किया निरीक्षण March 20, 2026
  • सुबह से रूक-रूककर हो रही बरसात ने बदला मौसम का मिजाज March 20, 2026
  • बरसात के बीच अलविदा जुमे नमाज अदा कर मांगी अमन शांति और खुशहाली की दुआएं March 20, 2026
  • भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें March 20, 2026
  • होली या दिवाली? अलीगढ़ में BJP के दो गुटों में हुई फायरिंग की घटना पर अखिलेश यादव ने कसा तंज March 20, 2026
  • मोहम्मद दीपक को उत्तराखंड हाईकोर्ट की फटकार, कहा- आरोपी पुलिस सुरक्षा कैसे मांग सकता है? March 20, 2026
  • केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया था कॉल March 20, 2026
  • ईरान को एक और झटका, इजरायल के हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत March 20, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez