पदक विजेता खिलाडिय़ों का किया सम्मान

- सहारनपुर में पदक विजेता खिलाडिय़ों के सम्मान का दृश्य।
सहारनपुर [24CN]। नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था सैंट मैरी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर लौटे खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। चिलकाना रोड स्थित सैंट मैरीज स्कूल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर लौटे खिलाडिय़ों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंडर-19 ब्वायज में प्रथम स्थान हासिल करने वाले अभय सैनी, अंडर-14 में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले कृष शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जबकि मो. शादाब ने तीन बार राज्य स्तरी व तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। संस्था के निदेशक गौरव बजाज ने सभी विजेता खिलाडिय़ों का माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था की प्रधानाचार्य सुषमा बजाज ने विजेता खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस दौरान अनु बजाज, अब्दुल रहमान, असीम गुम्बर, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव आदि मौजूद रहे।