shobhit University Gangoh
 

पदक विजेता खिलाड़ी का किया सम्मान

पदक विजेता खिलाड़ी का किया सम्मान
  • सहारनपुर में रजत पदक विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN]। अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर लौटे अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर जावेद खान का सम्मान किया गया। जेवी जैन कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर विधायक संजय गर्ग व कालेज प्राचार्य डा. वकुल बंसल ने रजत पदक विजेता अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर जावेद अली खान व उत्तर प्रदेश बास्केट बॉल संघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि हमारे बीच अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि रामकुमार सिंह के उपाध्यक्ष बनने से सहारनपुर के बास्केट बॉल खिलाडिय़ों को भी आगे बढऩे का मौका मिलेगा।

उत्तर प्रदेश बास्केट बॉल संघ के उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने जेवी जैन कालेज के प्राचार्य डा. वकुल बंसल को एकेडमी खोलने के लिए संस्तुति पत्र भी दिया जिससे जनपद के खिलाडिय़ों को बढ़ावा मिल सकेगा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर गौरव कपिल, आकांक्षा लाम्बा, अंजलि चौधरी, हार्दिक शर्मा, सानिया रहमान, कनिका लाम्बा, यश गुप्ता, श्रुति, नाजिया, मुस्तकीम अंसारी, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia