महापौर ने लिया महंत सहजानंद ब्रह्मचारी से आशीर्वाद

- सहारनपुर में शंकराचार्य आश्रम में महंत सहजानंद ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेते महापौर डा. अजय कुमार सिंह।
सहारनपुर। महंत सहजानंद ब्रह्मचारी ने माता शाकम्भरी देवी में स्थित शंकराचार्य आश्रम में ब्रह्मलीन शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के चित्र पर तिलक व पुष्प भेंट कर अपने गुरू का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां शाकम्भरी देवी स्थित शंकराचार्य आश्रम में महंत सहजानंद ब्रह्मचारी ने हवन-यज्ञ कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें मां शाकम्भरी देवी पर आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
महापौर डा. अजय कुमार सिंह व उनकी पत्नी ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर महंत सहजानंद ब्रह्मचारी को तिलक कर व पुष्प माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। आज सुबह से माता शाकम्भरी देवी पर श्रद्धालुआं का तांता लगा रहा। माता के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालुओं ने अपने गुरू का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शंकराचार्य आश्रम के सत्यम चौबे, शिवक चौबे के अलावा अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।