मेला गुघाल सामाजिक सद्भाव व समरसता का प्रतीक: मेयर

मेला गुघाल सामाजिक सद्भाव व समरसता का प्रतीक: मेयर
  • सहारनपुर में जनमंच में रिबन काटकर शुभारंभ करते मेयर संजीव वालिया, विधायक राजीव गुंबर, विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व नगरायुक्त गजल भारद्वाज आदि।

सहारनपुर [24CN]। परम्परा अनुसार सोमवार की सुबह जनमंच में मेयर, विधायकों, निगम अधिकारियों व राजनेताओं ने जाहरवीर गोगा जी महाराज के जयकारों के बीच गोगावीर की प्रतीक छड़ी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और सहारनपुर की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। प्रत्येक मेले की परम्परानुसार सोमवार की सुबह जनमंच में नगर निगम द्वारा जाहरवीर गोगा जी महाराज की प्रतीक छड़ी पूजन का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर मेला चेयरमैन प्रदीप सिंह, वाइस चेयरमैन संजय गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि ललित कटारिया व सईद सिद्दकी के अलावा पार्षद पिंकी गुप्ता, भाजपा नेत्री नूतन शर्मा आदि ने पटका पहना कर स्वागत किया।

पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी ने मेला गुघाल के इतिहास और मेले के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेयर संजीव वालिया ने सहारनपुर के लोगों को मेला गुघाल की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेला गुघाल व अन्य मेलों का सामाजिक समरसता में बड़ा योगदान रहा है। मेला गुघाल समानता और साम्प्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। मेयर संजीव वालिया व विधायक राजीव गुंबर और उनकी धर्मपत्नी छड़ी पूजन के मुख्य यजमान रहे।

जाहरवीर गोगा जी महाराज के जयकारों के बीच विधायक मुकेश चौधरी, देवेन्द्र निम, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन तथा नगरायुक्त गजल भारद्वाज के अलावा अपर नगरायुक्त राजेश यादव व एस के तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता, सरोज शर्मा, सहित पार्षदों व अन्य राजनेताओं ने भी छड़ी की पूजा अर्चना कर शीश झुकाया और सहारनपुर की समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

सभी अतिथियों ने रिबन काटकर जनमंच में होने वाले मेला कार्यक्रमों का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में पार्षद उमेश शर्मा, गोपाल दास, मनोज जैन, मानसिंह जैन, सुनील शर्मा, संजय गर्ग, प्रदीप पंवार, भूरासिंह प्रजापति, नंदकिशोर शर्मा, कार्तिक चौहान, रमेश छाबड़ा, नरेश रावत, यशपाल पुंडीर, विराट पुरी, पुनीत चौहान, नेपाल सिंह, मुकेश गक्खड़, आशुतोष सहगल, मोहर सिंह, कंचन धवन, के अलावा पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी, ललित कटारिया, अजय शर्मा, सुरेन्द्र धवन, किशोर शर्मा के अलावा पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमतं अरोड़ा व विजय माहेश्वरी, भाजपा नेता नीरज गुप्ता, विपिन कुमार, मनोज धनगर, विनोद चोजड़, विक्रम शर्मा तथा भाजपा नेत्री वीना बजाज, आशा सब्बरवाल, प्रीति ठकराल, निकिता मनोचा, वर्षा चौपड़ा, सपना सिंह आदि भी शामिल रहे। संचालन संजय अरोड़ा ने किया।