मेयर व नगरायुक्त ने पांच सड़कों का शिलान्यास और दो सड़कों का किया लोकार्पण

मेयर व नगरायुक्त ने पांच सड़कों का शिलान्यास और दो सड़कों का किया लोकार्पण
  • सहारनपुर में सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व अन्य।

सहारनपुर [24CN]। मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व पार्षदों ने बुधवार को वार्ड नम्बर 34 क्षेत्र के पंजाबी बाग एवं विनोद विहार में 95 लाख की लागत से बनने वाली पांच सड़कों के निर्माण का शिलान्यास और 39 लाख की लागत से निर्मित दो सड़कों का लोकार्पण किया।

नगर निगम द्वारा महानगर में कराये गये विकास कार्यों के उद्घाटन की श्रृंखला में बुधवार को वार्ड 34 के पंजाबी बाग में शर्मा डेरी तक नाली व सड़क निर्माण, विकास स्टील से शिव मन्दिर तक नाली व सी.सी. सड़क निर्माण, विनोद विहार में हर्ष प्रोविजन स्टोर से विकास स्टील तक सी.सी. रोड़, नाली निर्माण आदि कार्य, विनोद विहार में रविन्द्र त्यागी से इरफान अली तक नाली व सीसी सड़क निर्माण तथा लक्ष्मी कॉस्मैटिक से डी.पी. स्कूल तक नाली व सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त पंजाबी बाग में अनिल शिवपुरी के मकान से गुलाटी के मकान तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य तथा विनोद विहार गली नं. 3 में जमशेद के मकान से चांदमारी तक सीमेन्ट सड़क के निर्माण का लोकार्पण मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सेठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमन्त अरोड़ा, पार्षद गीता चौहान, पार्षद सुधीर पंवार व पार्षद प्रतिनिधि दिग्विजय चौहान तथा पण्डित शिव कुमार शर्मा ने नारियल फोड़कर किया।

मेयर संजीव वालिया ने उद्घाटन कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर निगम सहारनपुर के विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रहा है। महानगर में सड़कों, नालियों और पुलियाओं का हजारों की संख्या में निर्माण कराया गया है और अभी आगे भी कराया जा रहा है। आज भी वार्ड 34 में पांच सड़कों के निर्माण का शिलान्यास और दो नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया गया है। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महानगर का तेजी से विकास हुआ है।

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझोता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज कुल एक करोड़ 34 लाख 42 हजार रूपये की लागत से होने वाले कार्यों का शिलान्यास और बनने वाली सड़कों का लोकार्पण किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा हकीकत मण्डल महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता नांरग, महानगर उपाध्यक्ष निकिता मनुजा, मंत्री मोनिका धवन, बोबी राणा, राजेन्द्र पुण्डीर, अरविन्द, सुकेश शर्मा, ललित पंवार, मनोज शर्मा, प्रवेश गुर्जर, संजय सिंह, कुलदीप शर्मा, विपेन्द्र शर्मा आदि बडी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे।