shobhit University Gangoh
 

पत्रकार की माैत पर बाेलीं मायावती- यूपी में कोरोना से ज्यादा घातक बन चुका है क्राइम वायरस

पत्रकार की माैत पर बाेलीं मायावती- यूपी में कोरोना से ज्यादा घातक बन चुका है क्राइम वायरस

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की आज हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता देने की मांग की है।

मायावती ने अपने लगातार 2 ट्वीट में कहा, ‘1. अभी हाल ही में यूपी के जंगलराज में गाजियाबाद में अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के विरोध में विक्रम जोशी को गोली मार कर घायल कर दिया गया जिनकी आज मृत्यु पर दुखी परिवार के प्रति बसपा की गहरी संवेदनायें।’

2. साथ ही, बी.एस.पी. की यह भी माँग है कि यू.पी सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को आज जो कुछ भी मदद करने की बात कही गई है तो उसे सरकार समय से भी दे और इसके लिए पीड़ित परिवार को अधिकारियों के चक्कर न काटने पड़े तो यह बेहतर होगा।’

PunjabKesari
एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा कि यूपी में कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है।

Jamia Tibbia