‘भगवान धन्वंतरि सभी को सुख-समृद्धि प्रदान करें’, CM योगी ने धनतेरस और दीपावाली की दी शुभकामनाएं

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की बधाई देते हुए कहा कि दीपों का यह पांच दिवसीय उत्सव केवल प्रकाश का पर्व नहीं है, बल्कि अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। कहा कि अच्छे स्वास्थ्य से ही सच्चा सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। भगवान धन्वंतरि सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करें।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने धनतेरस, दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी धनतेरस पर सभी को बधाई दी है।