मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली ने सहारनपुर में शुरू की एक्सक्लूसिव ऑन्कोलॉजी ओपीडी

मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली ने सहारनपुर में शुरू की एक्सक्लूसिव ऑन्कोलॉजी ओपीडी
  • सहारनपुर में जानकारी देतीं डा. ख्याति भाटिया।

सहारनपुर। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने सहारनपुर के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डॉ. अंकुर उपाध्याय क्लिनिक में एक्सक्लूसिव ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस ओपीडी का उद्घाटन मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के ऑन्कोलॉजी एवं हेड एंड नेक सर्जरी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. ख्याति भाटिया की उपस्थिति में किया गया। डॉ. ख्याति भाटिया प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. अंकुर उपाध्याय क्लिनिक, सहारनपुर में उपलब्ध रहेंगी।

इस दौरान मरीजों को कैंसर से संबंधित प्राथमिक परामर्श एवं फॉलोअप कंसल्टेशन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. ख्याति भाटिया ने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण लोग कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी एडवांस स्टेज में पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि कैंसर की रोकथाम के लिए जीवनशैली में बदलाव, सेल्फ-एग्जामिनेशन और समय पर जांच बेहद जरूरी है। ओरल, हेड और नेक कैंसर के इलाज में रोबोटिक सर्जरी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन समय पर डायग्नोसिस ही मरीज की जान बचाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है।

एक्सक्लूसिव ऑन्कोलॉजी ओपीडी की शुरुआत के साथ मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली ने अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। अब सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और आधुनिक तकनीक का लाभ अपने ही शहर में मिलेगा।