मदरसे के छात्रों से अश्लील हरकतें करता था मौलाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद। मदरसे के मौलाना जुल्फिकार पर दो नाबालिग छात्रों का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने छात्रों के पिता की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।संभल के एक व्यक्ति ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उनका नौ वर्षीय बेटा मदरसे में पढ़ता है। उसके साथ ही 10 वर्षीय नाती भी पढ़ाई कर रहा है। दोनों छह माह से मदरसे में रहते हैं। आरोप है कि मदरसे का मौलाना दोनों को कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करता है। किसी से बताने पर धमकी देता है। इससे परेशान होकर सोमवार को संभल के छात्र ने पिता को फोन करके घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इसके बाद उसके पिता मदरसे में पहुंच गए। बाद में वह दोनों छात्रों को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र दिया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
संभल के एक व्यक्ति ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उनका नौ वर्षीय बेटा मदरसे में पढ़ता है। उसके साथ ही 10 वर्षीय नाती भी पढ़ाई कर रहा है। दोनों छह माह से मदरसे में रहते हैं। आरोप है कि मदरसे का मौलाना दोनों को कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करता है। किसी से बताने पर धमकी देता है। इससे परेशान होकर सोमवार को संभल के छात्र ने पिता को फोन करके घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इसके बाद उसके पिता मदरसे में पहुंच गए। बाद में वह दोनों छात्रों को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र दिया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।