shobhit University Gangoh
 

सभी योग्य नागरिक मतदाता सूचि मे अपने नाम शामिल करवाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाये – मौलाना गुलफाम मजाहिरी

सभी योग्य नागरिक मतदाता सूचि मे अपने नाम शामिल करवाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाये – मौलाना गुलफाम मजाहिरी
बैठक मे उपस्थित लोग व मोमिन

नकुड 10 फरवरी इंद्रेश। जमीयत उलेमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना गुलफाम मजाहिरी ने कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिये प्रत्येक योग्य नागरिक का मतदाता सूचि मे नाम होना जरूरी है।

जमीयत के जिलाध्यक्ष यंहा नगर अध्यक्ष इरफान काला के निवास पर एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूचि के शुद्धिकरण का अभियान चल रहा है। प्रत्येक नागरिक खासकर युवा वर्ग जो नये मतदाता बनने वाले है उन्हे अपने नाम मतदाता सूचि मे शामिल कराने चाहिए। साथ ही अन्य लोगो मे भी जागरूकता अभियान चलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

बैठक मे रमजान के मुबारक महीने मे इस्लाम के अनुसार सभी हिदायतो का पालन करने को कहा गया। जिलाउपाध्यक्ष मौलाना मुनव्वर हुसैन ने युवाओ से इस्लामी सउर अखलाक ,सब्र, इबादत , परहेजगारी, व सामािजक जिम्मेदारियो के बारे मे बताया। कहा कि रमजान केवल रोजे का माह नंही है बल्कि समाज मे अपने किरदार को बेहतर का एक मौका भी है।
इस मौके पर मुफती उस्मान मजाहिरी ने नशाखोरी ,फिजूलखर्ची समाजिक बराईयो से तोबा करने की दरख्वास्त की। कायक्रम मे मौलाना इफतखार, कासमी, डा0 जाकिर अंसारी, सूलेमान, हाफिज सािहद ,रशाद, शम्स तरबेज, नोमान निजामी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia

Leave a Reply