मेरठ: घर में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत 6 लोगों की जलकर मौत

मेरठ: घर में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत 6 लोगों की जलकर मौत

मेरठ। जिले के एक घर में आग लगने से दो महिला और पांच बच्चे झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन बच्चों सहित पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में अस्पताल में एक और मौत हो गई। अब मृतक संख्या बढ़कर छह हो गई है।

किदवई नगर में इकबाल अहमद का परिवार रहता है। सोमवार को परिवार के सभी लोग घर पर मौजूद थे। रात साढ़े नौ बजे घर में आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद परिवार के लोग बाहर निकल गए, लेकिन प्रथम फ्लोर पर मौजूद लोग फंस गए।

सीढ़ी से एक-एक कर निकाला

पुलिस व फायर ब्रिगेड ने फंसे परिवार के सात सदस्यों को निकालने के लिए मकान के पीछे की दीवार तोड़ी और सीढ़ी से एक-एक कर बाहर निकाला।

आग से बुरी तरह झुलसी हालत में सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों समेत पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।


Leave a Reply