shobhit University Gangoh
 

युवक को नकाबपोश बदमाशो ने मारपीट कर घायल किया

युवक को नकाबपोश बदमाशो ने मारपीट कर घायल किया
मारपीट मे घायल युवक

नकुड 7 फरवरी इंद्रेश। नगर मे जैन धर्मशाल के पास नकाबपोश बाईकसवारो ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पिडित ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ कोतवाली मे लिखित तहरीर दी है।

घटनाक्रम के अनुसार बीती रात मौहल्ला बंजारान निवासी युवक अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। जैन धर्मशाला के पास पीछे से आये चार पाच नकाबपोश बाईकसवारो ने उस पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। हमलावर उसे पीट कर मौके से फरार हो गये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगो ने घायल शाहिद को उपचार के लिये चिकित्सक को दिखाया।

घटना की सूचना पिडित युवक के परिजनो को मिली तो उन्होंने अस्पताल पंहुचकर घायल युवक से जानकारी ली। उन्होंने कोतवाली पहुचकर धटना की बाबत पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

Jamia Tibbia