shobhit University Gangoh
 

पुलवामा हमले बरसी पर शहीदों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धाजंलि

पुलवामा हमले बरसी पर शहीदों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धाजंलि
  • पुलवामा में आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर सपा कार्यकर्ताओं ने कार्तिकेय राणा के नेतृत्व में रविवार देर शाम कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिए जाने को शहीद सैनिकों का सम्मान बताया।

देवबंद [24CN] :  पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा ने कहा कि १४ फरवरी २०१९ को पुलवामा हमले में ४० जवानों की शहादत ने देश को झकझोर कर रख दिया था। इस दौरान उनके नेतृत्व में आयोजित कैंडल मार्च में कलीम कुरैशी, कय्यूम कुरैशी, तंजीम खान, असलम मुखिया, उदित चैधरी, सुशील प्रधान, विलास राणा, सादिक, शहजाद मालिक, अनीस कुरैशी आदि रहे।

उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। बिजेंद्र गुप्ता, विशाल पुंडीर व राखी बहोत्रा ने कहा कि पुलवामा हमला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिश थी। जिसे धोखे से अंजाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजनीतिक इच्छा शक्ति बल पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर कायराना हमले का बदला लिया था। इस दौरान कशिश मित्तल, योगेश, मनोज सैनी, वंशु राणा, प्रमोद शाही, आकाश, अवनीश सिंह, अभिषेक मित्तल और रोहित शर्मा आदि रहे।

वही, सैनी कल्याण समिति यूपी के तत्वावधान मे पुलवामा शहीद दिवस पर कैंडल मार्च निकालकर शहीदो के परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। तथा भारत सरकार से मांग की है कि पैरामिलटरी फोर्स के शहीद जवानो के लिए शहीद का दर्जा दिया जाये। इस दौरान रामकिशन सैनी एडवोकेट,  मोहित सैनी, सौरभ सैनी, अर्जुन सैनी, सोनू सैनी, राजन सैनी, विनय सैनी, नीरज सैनी, दीपक सैनी, आशु सैनी, नितेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia