राजस्थान की सियासत में घमासान जारी, मार्शलों ने कांग्रेस विधायकों को सदन में घुसने से रोका

राजस्थान की सियासत में घमासान जारी, मार्शलों ने कांग्रेस विधायकों को सदन में घुसने से रोका

जयपुर: राजस्थान की सियासत में घमासान जारी है। मार्शलों ने कांग्रेस विधायकों को सदन में प्रवेश करने से रोक दिया है। कांग्रेस विधायक मनीष यादव का कहना है, ‘हमारे सदस्यों को सदन से निलंबित कर दिया गया है। अब हमारे सदस्यों को सामने पुलिस, मार्शल और सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगाकर रोका जा रहा है, जो संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। सदन के स्पीकर को इस मामले को देखना चाहिए। यह सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। यह विपक्ष को दबाने की साजिश है, जिसे राजस्थान की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और विपक्ष भी इसके खिलाफ पुरजोर तरीके से बोलेगा।’