विवाहित महिला के साथ छेडखानी का विरोध करने पर की मारपीट
देवबंद [24CN] : घर में अकेली विवाहित महिला के साथ युवक ने उसके घर में घुसकर छेडखानी की। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
कोतवाली में दी तहरीर में ग्राम राज्जुपुर निवासी एक महिला ने बताया कि वह शादी शुदा है और राज्जुपुर में अपने मायके में आयी हुई थी। शनिवार को वह घर में अकेली थी कि इसी दौरान उसके पडौस में रहने वाला एक युवक धर में घुस आया और छेडखानी करने लगा। महिला का आरोप है जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने ढुल्ले की फटटी उसके सिर में मार दी जिससे वह गम्भीर घायल हो गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच आरंभ कर दी है।