सहारनपुर में एक साथ दुल्हन बनी पाँच लड़कियां

सहारनपुर में एक साथ दुल्हन बनी पाँच लड़कियां
  • सहारनपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सौभाग्यशाली कन्याओं को आशीर्वाद देते अतिथिगण।

सहारनपुर। श्रीराम बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में आज पांच भाग्यशाली कन्याओं का विवाह धूमधाम के साथ सम्पन्न कराया गया। स्थानीय भूतेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भाग्यशाली कन्याओं के विवाह समारोह में मुख्य यजमान राजेश्वर प्रसाद वर्मा, लखन वर्मा, अनिरूद्ध वर्मा, प्रवीण वर्मा, सचिन गोयल व राहुल जैन रहे जिन्होंने इन भाग्यशाली कन्याओं की शादी के लिए विशेष इंतजाम किए थे। बैंडबाजों के साथ दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर मंदिर परिसर पहुंचे जहां कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।

इसके बाद सभी बालाजी महाराज के समक्ष हाथ जुड़वाकर आशीर्वाद दिलवाया गया और जयमाला की रस्म के पश्चात विधिविधान से फेरे संस्कार सम्पन्न कराए गए तथा सभी भाग्यशाली कन्याओं को दानदहेज देकर उनके उज्जवल भविष्य व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

इस दौरान सचिन गोयल, राहुल जैन, प्रवीण वर्मा, चौ. माईदयाल मित्तल, हितेश गर्ग, आशीष अग्रवाल, सौरभ मित्तल, ऋषभ मित्तल, अरिहंत जैन, मनोज गोयल, सुमित बजाज, आशीष बंसल, सुनील सिंघल, अरविंद गोयल, कमल चौरसिया, हर्षित गोयल, सूर्यप्रकाश, गौरव वर्मा, अंशुल जैन, अमन अग्रवाल, संजय कर्णवाल, जयराम गौतम, सतीश सिंघल, मयंक बंसल, सोहनलाल वर्मा, तुषार सिंघल, अंशुल जैन, रवि सैनी सहित सैंकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।