बसपा छोड़कर अनेक लोगों ने की रालोद की सदस्यता ग्रहण

सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जगपाल सिंह जाटव व राहुल जाटव ने अपने समर्थकांे के साथ राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों मंे आस्था जताते हुए रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह के समक्ष रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली।
हकीकत नगर कैंप कार्यलय पर आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने पार्टी का पटका पहनाकर रालोद में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। चौ.नीरपाल सिंह ने कहा कि अब राष्ट्रीय लोकदल की भागीदारी केंद्र व प्रदेश सरकार में भी है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी लोंगो की समस्याओं का समाधान कराए तथा आम जनता के दुख दर्द में मददगार बने। यदि कोई अधिकारी नहीं सुनता, तो उसकी शिकायत लिखित रूप में दे, जिससे हाईकमान को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के साफ दिशा निर्देश है कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अब मिशन 2027 की तैयारी में जुट जाये और गांव-गांव, घर-घर राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। रालोद खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर और महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने कहा कि युवाओ को आगे बढ़ाने के लिए पूरे प्रयास किए जायेंगे। बैठक में चौ.नरेन्द्र सिरोही, शरणदास, सिकंदर जाटव, मोहित सोनकर, मोनू कश्यप, वंश जाटव, सुधीर राणा, शकील उपस्थित रहे।