श्री साईं सेवा समिति के कई पदाधिकारी सपा में हुए शामिल

श्री साईं सेवा समिति के कई पदाधिकारी सपा में हुए शामिल
  • सहारनपुर में सपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते नगर विधायक संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN] । श्री साईं सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सौरभ बब्बर व मंत्री राजकुमार के नेतृत्व में सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। स्थानीय चकरौता रोड विजय टाकिज शिविर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में श्री साईं सेवा समिति के पदाधिकारियों को नगर विधायक संजय गर्ग ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक संजय गर्ग ने कहा कि श्री साईं सेवा समिति जनता के हित में काम करने वाला संगठन है। इसके पदाधिकारियों के सपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने सपा में शामिल होने वालों का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष सौरभ बब्बर ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में व्यापारी वर्ग सहित समाज के हर वर्ग का शोषण हो रहा है। आम जन व व्यापारी का हित समाजवादी पार्टी में ही निहित है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों से प्रभावित होकर ही उन्होंने सपा में शामिल होने का निश्चय किया है। उन्होंने सपा पार्टी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पार्षद टिंकू अरोड़ा ने सौरभ बब्बर व समिति के संगठन मंत्री राजकुमार एवं अन्यों को समाजवादी पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सोनू, राजुकमार, धनप्रकाश, सुधीर कुमार, पीयूष, रोशन भटनागर, तजिन्दर पाल, अनमोल, गौरव गांधी, शिवम सैनी, रिंकु सैनी, मौ. आदिल व पंकज सैनी आदि मौजूद रहे।