मंथन व पवन बने व्यापार मंडल के संगठन मंत्री

मंथन व पवन बने व्यापार मंडल के संगठन मंत्री
  • सहारनपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा।

सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए मंथन मेहंदीरत्ता व पवन नारंग को संगठन मंत्री बनाया गया। स्थानीय रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में संगठन का विस्तार करते हुए सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने मंथन मेहंदीरत्ता व पवन नारंग को संगठन मंत्री के नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान विवेक मनोचा ने कहा कि सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल का लक्ष्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही उन्हें शोषण व उत्पीडऩ से बचाना है। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की ताकि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष किया जा सके। इस दौरान अशोक छाबड़ा, मोहन लाल मेहंदीरत्ता, अनुभव शर्मा आदि मौजूद रहे।