मनोज प्रजापति बने उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष

- सहारनपुर में उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र सौंपते पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में प्रांतीय महामंत्री जसवंत बतरा ने युवा व्यापारी मनोज प्रजापति को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का महानगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। खुमरान रोड पुरानी चुंगी पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय महामंत्री जसवंत बतरा ने जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल की संस्तुति पर युवा व्यापारी मनोज प्रजापति को महानगर अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर शीघ्र ही महानगर कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री जसवंत बतरा ने कहा कि मनोज प्रजापति महानगर के व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराएंगे तथा अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों को संगठन से जोडऩे का काम करेंगे। उन्होंने मनोज प्रजापति को निर्देश दिए कि शीघ्र ही महानगर कार्यकारिणी घोषित कर उसमें सक्रिय व्यापारियों को स्थान देने का काम करें।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जिस उम्मीद व विश्वास के साथ महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीडऩ व शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा तथा व्यापारियों के शोषण व उत्पीडऩ के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम किया जाएगा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, रियासत अली, सोनी सलूजा, नीरज माहेश्वरी, मनोज रोहिला, राजकुमार, मो. रफी आदि सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।